यूक्रेन नहीं देगा अपनी जमीन…, ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर जेलेंस्की का सख्त रुख

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक होने वाली थी. इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि उनका देश किसी भी हाल में रूस को अपनी जमीन नहीं देगा. दरअसल, युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने इलाकों की अदला-बदली का सुझाव दिया था. जेलेंस्की ने खारिज कर दिया है.

जेलेंस्की ने दिखाया रौद्र रूप

बीते दिन शनिवार को वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन कभी भी कब्जा करने वाले को अपनी जमीन नहीं देगा. हम रूस को उसके किए का कोई इनाम नहीं देंगे.” जेलेंस्की ने वास्तविक और स्थायी शांति की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि लक्ष्य “हत्याओं पर विराम नहीं, बल्कि तत्काल एक वास्तविक और स्थायी शांति है.” उनका ये बयान तब सामने आया है, जब यूक्रेन और यूरोप के शीर्ष अधिकारी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से इंग्लैंड के केंट शहर में मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म करने के कूटनीतिक रास्तों पर चर्चा हुई. बैठक में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, फ़िनलैंड और पोलैंड सहित प्रमुख यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि शामिल थे.

बैठक को बताया सकारात्मक (Russia-Ukraine War)

इस बैठक को जेलेंस्की ने सकारात्मक बताया. इसके साथ ही ये उम्मीद भी जताई कि पश्चिमी देशों का समर्थन आगे भी मिलेगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फरवरी से लेकर अब तक ट्रंप प्रशासन की हर युद्धविराम पहल को यूक्रेन ने समर्थन दिया है और कहा, “मैंने किसी भी सहयोगी को युद्ध समाप्त करने की अमेरिका की क्षमता पर संदेह व्यक्त करते नहीं सुना है.”

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात की आलोचना की

बता दें कि ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में बैठक करने वाले हैं. उनकी इस मुलाकात की जेलेंस्की ने आलोचना की. उन्होंने कहा, “यूक्रेन की भागीदारी के बिना लिया गया कोई भी फैसला बेकार है और कभी काम नहीं करेगा.” ट्रंप ने इस मुलाकात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर की और बताया कि ये बैठक शुक्रवार अलास्का में होगी.

ये भी पढ़ें- 10 अगस्त को दिल्ली पहुँचेगा स्व. अजीत राय का पार्थिव शरीर, 11 अगस्त को बक्सर में होगा अंतिम संस्कार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version