संसार के जीवमात्र में जगदीश्वर को देखने की भावना जीवन में प्रदान करती है शान्ति: दिव्य मोरारी बापू

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, स्थावर, जंगम प्रत्येक पदार्थ में या चलते-फिरते प्रत्येक  स्त्री-पुरुष में प्रभु के दर्शन करने की आदत डालो। यदि यह आदत पड़ गई तो जगत में आपका कोई शत्रु नहीं रहेगा और संसार की किसी वस्तु पर आपका मन नहीं बिगड़ेगा। गोस्वामी श्रीतुलसीदासजी ने भी श्रीरामचरितमानसजी में इसी भावना को बड़ी सुन्दरता से व्यक्त किया है –
सियाराम मय सब जग जानी।
करहुँ प्रणाम जोरि-जुग पानी।।
यदि सभी में परमात्मा निवास करते हैं तो बैर किसके साथ किया जाए और किस लिए किया जाए,और किसी का डर भी क्यों हो। संसार के जीवमात्र में जगदीश्वर को देखने की भावना जीवन में शान्ति प्रदान करती है। सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना।
Latest News

गोरखपुर में Bharat Express के CMD उपेंद्र राय का भव्य स्वागत, जनसमर्थन से गूंजा शहर

बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (Upendrra Rai) का भव्य और उत्साहपूर्ण...

More Articles Like This