भारत पर महंगाई का संकट, बढ़ेगी कच्चे तेल की कीमत, गिरेगी GDP, किसने दी ये चेतावनी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East Tension Impact: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. वहीं, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है. भारत पर भी महंगाई का संकट मंडराने लगा है. इसे लेकर एशियन डेवलपमेंट बैंक यानी ADB ने चेतावनी दी है कि संकट के कारण भारत में महंगाई बढ़ने के साथ ही आर्थिक विकास दर पर भी असर पड़ सकता है.

बढ़ सकती है कच्चे तेल की कीमत

एशियन डेवलपमेंट बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अल्बर्ट पार्क ने ये चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लंबे समय तक जारी रहेगा तो इसका सबसे बड़ा असर सप्लाई चेन पर पड़ेगा. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमत बढ़ सकती हैं. अल्बर्ट पार्क के अनुसार, साल 2026 में कच्चे तेल की औसत कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल रह सकती है. वहीं, अगले साल में ये लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल बनी रह सकती है.

भारत की आर्थिक विकास दर पर भी पड़ेगा असर Middle East Tension Impact

ADB चीफ ने कहा कि मीडिल ईस्ट संकट का असर भारत की आर्थिक विकास दर पर भी देखने को मिलेगा. एशियन डेवलपमेंट बैंक ने अनुमान लगाया है कि भारत की GDP ग्रोथ में 0.6 पर्सेंट की कमी आ सकती है और यह घटकर 6.3 पर्सेंट रह सकती है. अप्रैल में एशियन डेवलपमेंट बैंक के चालू फाइनेंशियल ईयर के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था. वहीं, अगले फाइनेंशियल ईयर में इसके 7.3 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद जताई थी. इन सबके बीच राहत भरी बात है ये है कि साल 2027 में भारतीय अर्थव्यवस्था ठीक हो सकती है.

बढ़ सकती है महंगाई

अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर GDP पर ही केवल नहीं पड़ेगा. बल्कि भारत में हंगाई भी बढ़ सकती है. एशियन डेवलपमेंट बैंक ने पहले ही चालू फाइनेंशियल ईयर के लिए महंगाई दर का अनुमान 4.5 पर्सेंट लगाया था. जिसे बढ़ाकर 6.7 पर्सेंट कर दिया गया है. इसका मतलब है कि महंगाई में 2.4 पर्सेंट तक उछाल देखने को मिल सकता है. यानी अगर मिडिल ईस्ट में तनाव ऐसे ही जारी रहेगा तो इसका असर भारत में महंगाई पर पड़ेगा. जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- Stock Market Crash: ईरान-अमेरिका तनाव से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 900 अंक टूटा

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This