Karnataka News: दवा और खाने से जुड़ी शिकायत करना हुआ आसान, कर्नाटक सरकार ने शुरू की QR कोड आधारित सुविधा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka QR Code Complaint System: कर्नाटक में अब दवा और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी. कर्नाटक सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नागरिकों की शिकायतों का तेजी से निपटारा करने के लिए QR कोड आधारित शिकायत प्रबंधन प्रणाली शुरू की है. यह पहल सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस की मदद से शुरू की गई है. इस नई व्यवस्था के तहत आम लोग और ग्राहक QR कोड स्कैन करके दवाओं और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज कर सकेंगे. शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी जांच, निगरानी और निपटारे की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जा सकेगी.

दवाओं से जुड़ी किन शिकायतों की सुविधा मिलेगी?

QR कोड आधारित इस सिस्टम के जरिए दवाओं से संबंधित कई तरह की शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी. इनमें शामिल हैं.

  • दवा के प्रतिकूल प्रभाव.
  • दवाओं की ओवरचार्जिंग या अधिक कीमत वसूली.
  • फार्मेसी सेवाओं से जुड़ी शिकायतें.
  • एक्सपायरी दवाओं की बिक्री.
  • अन्य दवा संबंधी नियामकीय शिकायतें.

होटल और रेस्टोरेंट से जुड़ी शिकायत भी कर सकेंगे

इस QR सिस्टम के जरिए सिर्फ दवाओं से संबंधित शिकायतें ही नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी. लोग होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से संबंधित शिकायतें QR कोड के जरिए कर सकेंगे. इनमें खराब स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, खाने में कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल और अन्य खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतें शामिल हैं.

क्यों शुरू की गई QR कोड वाली सुविधा?

विभाग के मुताबिक, QR कोड आधारित यह व्यवस्था शिकायतों की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करेगी. इसके जरिए शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करना और अधिकारियों के स्तर पर उनकी निगरानी करना भी आसान होगा. इसके साथ ही डी-फार्मा छात्रों के लिए ई-मार्क्स कार्ड और डी-फार्मेसी धारकों के लिए ई-सर्टिफिकेट जैसी डिजिटल सुविधाएं भी शुरू की गई हैं.

अभी शिकायत के लिए क्या है सुविधा?

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन से जुड़ी किसी भी शिकायत या मिलावट की सूचना देने के लिए लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल Food Safety Connect पर जा सकते हैं. इसके अलावा FSSAI के टोल-फ्री नंबर 1800112100 या WhatsApp नंबर 9868686868 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़े: फर्रुखाबाद: एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार कांवड़िया गंगा में डूबे, तलाश में जुटी NDRF

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This