PM मोदी आज करेंगे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित, गुजरात में होगा विशेष आयोजन

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह देशवासियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे. उनका संबोधन सुबह करीब 9 बजे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान होगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर लोगों को सामूहिक संकल्प भी दिलाएंगे. गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

स्थानीय स्तर पर ‘सेवा ज्योत’ प्रज्वलित की जाएगी

गुजरात भाजपा ने PM Modi की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को रेखांकित करने के लिए राज्य के सभी जिलों और महानगरों में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ आयोजित करने की तैयारी की है. यह आयोजन ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे किए हैं. प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर ‘सेवा ज्योत’ प्रज्वलित की जाएगी और विभिन्न जिलों तथा महानगरों में निर्धारित स्थानों से कलश यात्रा रवाना होगी.

ये नेता होंगे शामिल PM Modi

अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रिवरफ्रंट हाउस के निकट पूज्य प्रमुख स्वामी मार्ग-रिवरफ्रंट रोड पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा साबरकांठा के न्यू सिविल अस्पताल रोड स्थित आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

गांधीनगर जिले के रूपल गांव स्थित श्री वर्दायिनी माताजी मंदिर में होने वाले आयोजन में उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिरुद्ध दवे, प्रशांत कोराट, अजय ब्रह्मभट्ट और हितेंद्रसिंह चौहान क्रमशः राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इन आयोजनों में राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा यात्रा को याद करने के साथ-साथ विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है.

वडनगर और वाराणसी में भी होगा ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन

17 सितंबर से शुरू हुई राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन भी बुधवार को गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किया जाएगा. दोनों ही स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और राजनीतिक सफर से विशेष रूप से जुड़े हुए हैं.

वडनगर में समापन समारोह के दौरान ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम भी रखा गया है. इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और यात्रा प्रभारी वीडी शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहेंगे.

विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लगातार केंद्र में रहा

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा को लेकर कहा कि यह अवधि सेवा, संकल्प और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक रही है. पार्टी के मुताबिक, गुजरात से देश के नेतृत्व तक प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक यात्रा में आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लगातार केंद्र में रहा है. भाजपा ने यह भी कहा कि जनसेवा के 25 वर्षों का यह अवसर केवल पिछली उपलब्धियों को याद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के नागरिकों को सशक्त बनाने और भारत को आगे ले जाने के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करने का अवसर भी है.

ये भी पढ़ें- पटना में हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव, अचानक फेंके गए पत्थर, कोच का कांच टूटा, मची अफरा-तफरी

Latest News

बलिया में 2 से 6 नवंबर तक होगी 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता, परिवहन मंत्री ने लोगो व शुभंकर का किया विमोचन

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर...

More Articles Like This