नदी, जंगल और बादल…, दुनिया की सबसे बड़ी और रहस्यमयी गुफा, जिसमें बन सकती है 40 मंजिला इमारत

Son Doong Cave : वियतनाम की हैंग डूंग गुफा दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मानी जाती है. बता दें कि इस गुफा के अंदर पूरा जंगल, नदी, बादल और अपना अलग इकोसिस्टम है. यह गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें 40 मंजिला इमारत समा सकती है. यह 2009 में खोजी गई थी, लेकिन आज भी इसके कई हिस्से अनएक्सप्लोर्ड हैं.

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा हैंग सॉन डूंग है, जो वियतनाम के फॉन्ग न्हा-के बांग नेशनल पार्क में स्थित है. इस गुफा को वहां के स्‍थानीय व्यक्ति ने खोजा था और 2009 में ब्रिटिश गुफा अन्वेषकों की टीम ने इसे पूरी तरह से मैप किया.

अनोखे इकोसिस्टम के लिए प्रसिद्ध गुफा

बता दें कि यह विशाल गुफा अपनी विशालता और अनोखे इकोसिस्टम के लिए प्रसिद्ध है. ऐसे में अगर इसकी लंबाई की बात करें तो कुल लंबाई करीब 9 किलोमीटर है, और साथ ही कुछ जगहों पर ऊंचाई 200 मीटर से अधिक तथा चौड़ाई 150 मीटर तक पहुंच जाती है. जानकारी के मुताबिक, इसके सबसे बड़े चैंबर में न्यूयॉर्क की 40 मंजिला स्काईस्क्रेपर या बोइंग 747 विमान आसानी से समा सकता है.

गुफा के अंदर दो बड़े डोलिन और भूमिगत नदी

इस गुफा के अंदर दो बड़े डोलिन (स्काईलाइट्स) हैं, जहां से सूरज की रोशनी स्‍पष्‍ट दिखाई देती है. इसके साथ ही यह गुफा इतनी बड़ी और पुरानी है कि अंदर पूरा जंगल उग आया है, इसमें एक भूमिगत नदी भी बहती है. इसके अंदर अपना माइक्रोक्लाइमेट है- जहां बादल बनते हैं और कोहरा छा जाता है. बता दें कि यहां दुनिया के सबसे बड़े और दुर्लभ केव पर्ल्स मिलते हैं, जो पानी की बूंदों से सालों में बनते हैं.

इसे भी पढ़ें :- पैरों में बार-बार आ रहे क्रैंप तो भूलकर भी न करें ये गलती, कैंसर के होते हैं खतरनाक संकेत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version