मान-अपमान में मन को शान्त रखने वाला ही बन सकता है महान: दिव्य मोरारी बापू

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, दूसरों से मानपत्र प्राप्त करने की आकांक्षा मत रखो, क्योंकि यह दुनियां स्वार्थों से भरी हुई है, अतः सत्य नहीं है और आज मानपत्र प्रदान करने वाले शायद कल अपमान भी कर सकते हैं।
अतः यदि सच्चा मानपत्र प्राप्त करना हो तो उसे अपने मन से ही प्राप्त करने का निश्चय करो, क्योंकि आपका मन ही आपको सही रूप में पहचानता है और उसी से मिला हुआ मानपत्र सत्य होता है। मन से यदि मानपत्र प्राप्त किया गया तो प्रभु के दरबार में भी सम्मान बढ़ेगा, क्योंकि मन का मानपत्र स्वार्थ का नहीं, अपितु आपके सद्गुणों का प्रतिबिम्ब होगा।
इसलिए मानपत्र प्राप्त करने की इच्छा करना ही मत और यदि करो तो अपने मन से ही प्राप्त करने का संकल्प करो।सत्य तो यह है कि मान-अपमान में मन को शान्त रखने वाला ही महान बन सकता है। भोजन करते समय जूँठा डालने से बढ़कर और कोई पाप नहीं है। सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना।
Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This