कामना से ढका है सत्य, करुणा से होता है प्रभु का दर्शन: दिव्य मोरारी बापू

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, जिस तरह शरीर को वस्त्र ढँकते हैं और सूर्य को बादल, उसी तरह संसार की कामनाओं का आवरण परमात्मा को ढँक देता है। जगत में ऐसी कोई जगह नहीं, जहाँ प्रभु विराजमान न हों, परन्तु संसार की कामनाओं का आवरण ऐसा घना है कि प्रभु के दर्शन होते नहीं।
धर्म शास्त्रों में ऐसा वर्णन आता है कि ऋषि एवं ऋषि स्वरूप भक्तगण प्रभु का दर्शन चाहते थे, किन्तु कामना का आवरण होने से प्रभु को प्राप्त नहीं कर सकते थे। प्रभु कृपा करके कामना का आवरण हटाकर भक्तों को अपने स्वरूप का दर्शन कराते हैं।
इस तरह कामना का आवरण हटाकर ऋषिगणों भक्तजनों को दिव्य स्वरूप के दर्शन प्रदान करते हैं। उसी को प्रभु की करुणा लीला कहते हैं। भगवान अकारण करुणावरुणालय हैं। वर्ष में एक-आध महीने के लिए तीर्थ सेवन करते हुए प्रभु का भजन करो।सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना।
Latest News

Gold Import Policy: सरकार ने 15 बैंकों को दी सोना-चांदी आयात की मंजूरी, बाजार में दिखेगा बड़ा असर

सरकार ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है. इस फैसले से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This