Petrol-Diesel Rate Today: आज कितना सस्ता या महंगा मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? देखें अपने शहर का ताजा रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol-Diesel Rate Today 31 July 2026: देशभर में वाहन चालकों के लिए आज राहत की खबर है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 31 जुलाई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी देश के सभी प्रमुख शहरों में ईंधन पुराने रेट पर ही मिल रहा है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 25 मई को बदलाव किया गया था. उस समय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से अब तक देशभर में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹111.18 ₹97.83
कोलकाता ₹113.47 ₹99.82
चेन्नई ₹107.77 ₹99.55
बेंगलुरु ₹110.93 ₹98.80
हैदराबाद ₹115.69 ₹103.82
अगरतला ₹105.17 ₹94.05
लखनऊ ₹102.05 ₹95.55
पटना ₹113.35 ₹99.36

कच्चे तेल की कीमतों में क्यों आई हलचल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली. मिडिल ईस्ट से तेल टैंकरों की आवाजाही सामान्य बने रहने के कारण बाजार में सप्लाई को लेकर राहत मिली, जिससे कीमतें अपने हालिया उच्च स्तर से नीचे आ गईं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.30 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड 7.91 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ बंद हुआ था, जो ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद सबसे बड़ी तेजी में से एक मानी गई. इस उछाल की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव रहा.

US-ईरान तनाव ने बढ़ाई बाजार की चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान में संघर्ष रोकने और कूटनीतिक बातचीत की संभावना जताने के कुछ दिनों बाद हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए. अमेरिकी सेना ने इराक में अपने ठिकानों और सऊदी अरब के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई की. इससे पहले मंगलवार को ईरान ने जॉर्डन सीमा क्षेत्र और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.

इन हमलों के लिए इराक के पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) और ईरानी सैन्य सलाहकारों को जिम्मेदार ठहराया गया. इस पूरे घटनाक्रम के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक बार फिर अस्थिरता बढ़ गई है, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़े: कल बदल सकते हैं LPG के दाम! जानिए आज दिल्ली, मुंबई, पटना समेत सभी बड़े शहरों का रेट

Latest News

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद टीम से बाहर

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. अनुभवी...

More Articles Like This

Exit mobile version