अंबाला में हादसा: निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, कई मजदूरों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Ambala: हरियाणा भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां अंबाला में एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिर गया. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू में जुट गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां धुलकोट गांव में निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. निर्माणाधीन इमारत का अचानक लेंटर गिर गया. इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पांच से सात घायल मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बताया गया है कि यहां गोदाम बनाए जाने का काम चल रहा था. इस दौरान ही निर्माणाधीन लेंटर गिर गया. मौके पर रेस्क्यू का काम लगातार जारी हैं.

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This

Exit mobile version