उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उत्तराखंडः उत्तराखंड से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. शनिवार को यहां देहरादून के लोखंडी के पास एक बेकाबू कार खाईं में गिर गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

जानकारी के अनुसार, थाना चकराता के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है. कार (UK16F8124 ऑल्टो) चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 लोग सवार थे. इस सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

मौके पर पहुंची टीम ने खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. टीम द्वारा वाहन में सवार गंभीर रूपसे घायल दो व्यक्तियों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सौंपा गया. पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version