Agra: दुर्घटनाग्रस्त हुई बारातियों की कार, दूल्हे के भाई सहित दो की मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Agra Accident News: यूपी के आगरा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां आज सुबह एत्मादपुर के रहनकला टोल के पास अमेठी से दिल्ली जा रही बारात में शामिल कार डिवाइडर से टकरा कर नाले में गिर गई. इस हादसे में दूल्हे सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ.

अमेठी से दिल्ली जा रही थी बारात
जानकारी के अनुसार, अमेठी के पन्नी गांव निवासी कर्मवीर की बारात शुक्रवार रात दस बजे अमेठी से दिल्ली के लिए निकली. एक बस और चार कारों में बाराती सवार थे. सुबह करीब पांच बजे के आगरा के एत्माद्दौला के रहनकला के पास एक कार के चालक को झपकी आ गई. इससे वह कार से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर नाले में गिर जा गिरी.

हादसे में इनकी हुई मौत और ये लोग हुए घायल
इस दुर्घटना में कार में सवार दूल्हा के भाई पम्मी पुत्र अमरजीत और उनके दोस्त महेंद्र शुक्ला निवासी शुक्ला बाजार अमेठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शुक्ला बाजार के रजनीकांत, जितेंद्र, बालागंज और लखनऊ के करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. कार का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया.

हादसे में मातम में बदली शादी की खुशियां
तत्काल घायलों को श्री कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, घटना की सूचना मिलने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version