Bikaner: बीकानेर में हादसा, ट्रक से टकराई कार, दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bikaner Accident News: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बीकानेर में गुरुवार की रेत रात तेज रफ्तार एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में दो बच्चों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह दुर्घटना भारतमाला रोड़ महाजन के जैतपुर टोल के पास हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

भारतमाला रोड महाजन के तैजपुर टोल के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बीकानेर के भारतमाला रोड महाजन के तैजपुर टोल के पास देर एक हाई स्पीड कार ट्रक से टकराया गई. इस हादसे में दो बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि हरियाणा नम्बर की कार में सवार लोग हनुमानगढ़ के डबवाली के रहने वाले थे. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही लूणकरणसर सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कार जबरदस्त रूप से क्षतिग्रस्त होने से लोग अंदर फंसे थे. काफी प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला गया. इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया. मृतकों की पहचान आरती, डूबू, भूमिका, नीरज कुमार, शिव कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version