श्रीनगर: इजरायल-अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर किए गए हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई सहित उनके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई. इसको लेकर जम्मू कश्मीर में शिया मुसलमान सड़क पर उतर आए हैं और कई जगहों पर प्रदर्शन किया. शिया मुसलमानों ने श्रीनगर में खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया. इसका वीडियो भी सामने आया है.
लाल चौक पर भी प्रदर्शन
श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने लाल चौक पर भी अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया है. इसका भी वीडियो सामने आया है और लोगों में खामेनेई की हत्या को लेकर जबरदस्त गुस्सा नजर आ रहा है.
#WATCH | Jammu and Kashmir: Kashmiri Shia Muslims in Srinagar stage a demonstration at Lal Chowk against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/cGp6XkhFOe
— ANI (@ANI) March 1, 2026
#WATCH | Jammu and Kashmir: Shia Muslims in Srinagar stage a demonstration against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/9000suU2Ic
— ANI (@ANI) March 1, 2026
VIDEO | Srinagar, J&K: People in the Saida Kadal area protest against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei in a major strike by US and Israel.
(Full video available on PTI Videos: https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/WZj1fCbyUb
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2026
रामबन में भी प्रदर्शन
जम्मू और कश्मीर के रामबन में भी शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया. इसका भी वीडियो सामने आया.
#WATCH | Jammu and Kashmir: Shia Muslims in Ramban protest against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes
(Visuals from Imambara Ali Nagar Kunfer Chanderkote) pic.twitter.com/xpVSy3jdzd
— ANI (@ANI) March 1, 2026
शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद का बयान आया सामने
इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हम आज रात 8 बजे मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे. जवाद ने कहा, “ये सभी कायर हैं जिन्होंने एक ऐसे नेता को शहीद कर दिया जो हमेशा पीड़ितों की मदद करता था. ट्रंप और नेतन्याहू ने अपनी मौत का फरमान खुद लिख दिया है. अल्लाह उन्हें सजा देगा. हमने तीन दिन के शोक की घोषणा की है और लोगों को अपनी दुकानें और व्यवसाय बंद रखने चाहिए, लेकिन हमें किसी पर दबाव नहीं डालना चाहिए. यह मानवता के लिए एक बड़ी क्षति है. हम आज रात 8 बजे मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे.”
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | On Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei killed in Israeli and US strikes, Shia cleric Maulana Syed Kalbe Jawad says, "…These are all cowards who martyred a leader who always helped the oppressed… Trump and Netanyahu have signed their… pic.twitter.com/jifCdTBl8v
— ANI (@ANI) March 1, 2026
मालूम हो कि ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त हमला किया, जिसमें खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों की जान चली गई. इस घटना से ईरान में हड़कंप मच गया है और ईरान ने धमकी दी है कि वह जवाबी कार्रवाई करेगा और खामेनेई की हत्या करने वालों को सबक सिखाएगा.
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि खामेनेई की मौत को ईरानी नागरिकों के लिए अपना देश वापस पाने का अब तक का सबसे अच्छा मौका है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की IRGC, पुलिस और सुरक्षाबलों के तमाम लोग अब लड़ना नहीं चाहते है. वह अमेरिका से छूट मांग रहे हैं. इस पर ट्रंप खुली चेतावनी देते हुए बोले कि अभी माफी मिल सकती है, लेकिन बाद में उन्हें केवल मौत मिलेगी!