पंजाब में दो खालिस्तानी हैंडलर गिरफ्तार, टारगेट किलिंग से पहले ही पुलिस ने दबोचा, बब्बर खालसा से जुड़े हैं लिंक!

Punjab: पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके तार विदेश में बैठे गैंगस्टरों और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए हैं.  गुरदासपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों युवक पंजाब में अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्यों की टारगेट किलिंग की योजना पर काम कर रहे थे. यह पूरी साजिश राज्य में अस्थिरता फैलाने और लोगों में डर का माहौल बनाने के उद्देश्य से रची गई थी.

लोवदीप सिंह और टेक चंद के रूप में हुई आरोपियों की पहचान

आरोपियों की पहचान लोवदीप सिंह उर्फ लव और टेक चंद उर्फ टिंकू के रूप में हुई है. पंजाब पुलिस के DGP कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों को विदेश में बैठे कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू संचालित कर रहे थे. ये दोनों विदेशी हैंडलर्स बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) नाम के आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं.

आगामी हमलों के लिए सक्रिय तैयारी कर रहे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को उनके विदेशी संचालकों की ओर से लगातार निर्देश मिल रहे थे और वे आगामी हमलों के लिए सक्रिय तैयारी कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से तीन .32 बोर की पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि यह नेटवर्क राज्य में कितने लोगों तक फैला हुआ है? पुलिस उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक यानी आदेश देने वालों से लेकर स्थानीय सहायता तक सभी कड़ियों की जांच कर रही है.

नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार चलाया जा रहा अभियान

पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. DGP का कहना है कि पुलिस बल पूरी दृढ़ता के साथ काम कर रही है और राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. पंजाब पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है और ऐसे किसी भी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का अभियान जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें. Bihar Election: आरा में बोले PM मोदी- यह पब्लिक है, सब जानती है, इस चुनाव में जंगलराज वाले…

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version