राजौरी में LOC पार कर भारत पहुंची POK की महिला, जवानों ने बॉर्डर पर हिरासत में लिया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PoJK Woman Detained: भारतीय सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की एक महिला को हिरासत में लिया है.

सेना की गश्ती टीम ने लाम सेक्टर के पास महिला की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उसे रोका. प्रारंभिक पूछताछ के बाद महिला को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया.

अधिकारियों के मुताबिक, सेना की एक गश्ती टीम एलओसी के पास नियमित निगरानी कर रही थी. इसी दौरान जवानों ने लाम क्षेत्र में एक महिला को भारतीय क्षेत्र की तरफ आते हुए देखा. एलओसी के संवेदनशील क्षेत्र में उसकी मौजूदगी को देखते हुए जवानों ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की.

हिरासत में ली गई महिला की पहचान सामिया अजीम पुत्री मोहम्मद अजीम, निवासी खुईरेट्टा, पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है. सेना के जवानों ने महिला से प्रारंभिक पूछताछ की और उसके भारतीय क्षेत्र में पहुंचने के संबंध में जानकारी हासिल की.

गलती से भारत की सीमा पर पहुंची महिला

प्रारंभिक पूछताछ के बाद सेना ने महिला को नौशहरा पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने भी महिला से पूछताछ की. पुलिस के समक्ष महिला ने दावा किया कि वह अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गई थी.

अधिकारियों के मुताबिक, महिला द्वारा बताए गए कारणों और उसकी एलओसी पार करने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला वास्तव में गलती से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इस संबंध में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version