JNU Election Date 2024: जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू, इस दिन होगी वोटिंग

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jawahar lal Nehru University Student Union Election Date 2024: जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र संघ के चुनाव की घोषणा कर दी गई है. बता दें कि JNU में चार साल बाद छात्र संघ का चुनाव होने जा रहा है. इसको लेकर छात्र नेता प्रचार-प्रसार की तैयारी में लग गए हैं. जानकारी के मुताबिक जेएन्यू में छात्र संघ का चुनाव 22 मार्च को होगा.

इस दिन शुरू होगा नामांकन

JNU की इलेक्शन कमेटी ने इस मामले में घोषणा करते हुए कहा कि 11 मार्च को वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी और 14 मार्च को उम्मीदवारों का नामांकन शुरू किया जाएगा. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. 20 मार्च को प्रेसिडेंशियल डिबेट का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग 22 मार्च को होगी. वहीं, चुनाव का परिणाम 24 मार्च को सामने आएगा.

चार साल बाद जेएनयू में होगा चुनाव

गौरतलब है कि 4 साल पहले कोरोना संक्रमण के कारण जेएनयू में छात्र संघ का चुनाव लगातार स्थगित हो रहा था. कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद भी छात्र संघ का चुनाव कैंपस में सुचारू नहीं हो पाया. चुनाव के लिए सभी छात्रसंघ के दल लगातार संघर्ष कर रहे थे. वहीं, अब 4 साल बाद जेएनयू में छात्र संघ के चुनाव कराने की घोषणा की गई है. छात्रसंघ चुनाव की घोषणा के बाद से प्रत्याशी अपने-अपने तैयारियों में लग गए हैं.

लगातार विवादों के बाद आखिरकार जेएनयू में छात्र संघ के चुनाव की घोषणा हो गई. ज्ञात हो कि इस कैंपस में चुनाव की सारी प्रक्रिया और इलेक्शन कमीशन पूरी तरह से छात्रों के हाथ में होता है. हालांकि, निगरानी के तौर पर प्रशासन का सहयोग रहता है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version