Winter Health Tips: सर्दियों में गुड़ के साथ इन चीजों का करें सेवन, आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Winter Health Tips: सर्दी के मौसम में अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. सर्दी के सीजन में कई तरह की चीजें मिलती हैं, जो शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ आपको इन्फेक्शन से भी बचाती हैं. सर्दी के मौसम में इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखना काफी जरूरी होता है. इस मौसम में अगर आप खुद को स्‍वस्‍थ रखना चाहते है तो इसके लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते है.

इसका तासीर गर्म होता है, जो आपको सर्दियों में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकती है. ज्‍यादातर लोग खाना खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं. सर्दियों के मौसम में गुड़ के साथ कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन आप कर सकते हैं. जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं. चलिए जानते है…

आंवला
विटामिन-सी से भरपूर आंवला शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है. यह इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है. आप आंवला पाउडर या ताजे आंवले को गुड़ के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं, इससे सर्दियों में आप होने वाले इन्फेक्शन से राहत पा सकते हैं.

शहद
सर्दी के मौसम में प्रतिदिन सुबह शहद में गुड़ मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करते हैं. इस मौसम में अगर आप खुद को मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचाना चाहते है, तो प्रतिदिन गुड़ और शहद जरूर खाएं.

घी
सर्दी के मौसम में घी का सेवन सुपरफूड का काम करता है. यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपको बीमारियों से भी बचाता है. लोग खाने में घी का इस्तेमाल कई तरीकों से करते हैं. आप खाना खाने के बाद घी और गुड़ का मिश्रण खा सकते हैं, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कब्ज से भी राहत मिलती है.

तुलसी
तुलसी की पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है. जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है. सर्दियों में अक्सर लोग सर्दी-खांसी और जुकाम से परेशान रहते हैं, इससे राहत पाने के लिए आप एक पैन में पानी गर्म करें, इसमें तुलसी के पत्ते, गुड़, काली मिर्च, दालचीनी मिलाएं. इस मिश्रण को कुछ देर तक उबालें, फिर इसे छानकर पिएं.

हल्दी
सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हल्‍दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है. आप इसमें गुड़ भी मिला सकते हैं, इससे सूजन से आराम मिल सकता है. इसके अलावा यह गले में खराश को शांत करने में भी मददगार है.

ये भी पढ़े: Corona Subvariant: आखिर कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट? जानिए इसके लक्षण और बचाव

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version