नई रिसर्च में खुलासा: B Blood Group वालों में Type-2 Diabetes का ज्यादा खतरा, मिले चौंकाने वाले संकेत!

HealthTips: ब्लड ग्रुप का संबंध टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से हो सकता है. खासकर, जिन लोगों का ब्लड ग्रुप B होता है, उनमें अन्य ब्लड ग्रुप्स की तुलना में डायबिटीज का रिस्क थोड़ा ज्यादा पाया गया है. हाल ही में सामने आई एक रिसर्च रिपोर्ट में यह बात कही गई है. 2024 में की गई एक बड़े स्तर की स्टडी umbrella review में कई पुरानी रिसर्च का विश्लेषण किया गया.

270 तरह के स्वास्थ्य संबंधों को जांचा

इसमें लगभग 51 अलग-अलग सिस्टमेटिक रिव्यू और करीब 270 तरह के स्वास्थ्य संबंधों को जांचा गया. यह स्टडी करीब 6,870 लोगों से जुड़े स्वास्थ्य आंकड़ों के आधार पर निकाला गया. शोधकर्ताओं ने इन सभी डेटा को दोबारा जांचते हुए यह समझने की कोशिश की कि कौन सा संबंध वास्तव में मजबूत है और कौन सा सिर्फ अनुमान पर आधारित है. नतीजों में पाया गया कि अधिकतर दावों के पीछे मजबूत सबूत नहीं थे.

संभावना लगभग 28 प्रतिशत तक ज्यादा

लेकिन एक बात अपेक्षाकृत स्पष्ट दिखी-ब्लड ग्रुप B वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना लगभग 28 प्रतिशत तक ज्यादा हो सकती है, तुलना में उन लोगों के जिनका ब्लड ग्रुप B नहीं है. हालांकि वैज्ञानिकों ने यह भी साफ किया कि यह बढ़ा हुआ खतरा बहुत बड़ा नहीं है. जीवनशैली जैसे गलत खानपान, मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता डायबिटीज के जोखिम को इससे कहीं ज्यादा प्रभावित करते हैं.

अध्ययन को देखकर डरने की जरूरत नहीं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस अध्ययन को देखकर डरने की जरूरत नहीं है. डायबिटीज किसी एक कारण से होने वाली बीमारी नहीं है. इसके पीछे कई बड़े जोखिम कारक जिम्मेदार होते हैं. जैसे कि मोटापा, शारीरिक गतिविधियों की कमी, असंतुलित खानपान, लगातार तनाव, परिवार में डायबिटीज का इतिहास. विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लड ग्रुप को केवल एक अतिरिक्त जोखिम संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि बीमारी का मुख्य कारण माना जाना चाहिए.

ब्लड पॉजिटिव है या नेगेटिव

मानव शरीर में ब्लड ग्रुप A, B, AB और O इस आधार पर तय होते हैं कि लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर कौन से एंटीजन मौजूद हैं. इसके अलावा Rh फैक्टर यह बताता है कि ब्लड पॉजिटिव है या नेगेटिव. शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्लड ग्रुप और बीमारियों के बीच संबंध को लेकर पहले भी कई दावे किए गए हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर मजबूत सबूतों पर खरे नहीं उतरते. इस अध्ययन में भी यही सामने आया कि सिर्फ एक ही संबंध-ब्लड ग्रुप B और टाइप 2 डायबिटीज-ऐसा है जिसे अपेक्षाकृत मजबूत माना जा सकता है.

इसे भी पढ़ें. “जो भक्तों पर गोली चलाते थे, आज वे राम भक्ति की दुहाई दे रहे”, सपा पर CM योगी ने साधा निशाना

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This

Exit mobile version