बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक राम JDU में होंगे शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
बिहार कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम (Dr. Ashok Ram) ने कांग्रेस से नाता तोड़ने का फैसला किया है. लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे डॉ. अशोक राम रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थामने जा रहे हैं. इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है. बता दें कि डॉ. अशोक राम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और दलित समाज के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं.

छह बार के विधायक डॉ. अशोक राम ने कांग्रेस से तोड़ा नाता

वे अब तक छह बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं. सूत्रों के अनुसार, डॉ. राम कांग्रेस नेतृत्व खासकर बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से नाराज चल रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी में लंबे समय से हाशिए पर डाल दिया गया था, जिससे वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे. यही नाराजगी अब कांग्रेस से उनके अलग होने की वजह बनी है.
डॉ. अशोक राम ने रविवार को पार्टी छोड़ने की पुष्टि की और कहा कि वे बेहद निजी कारणों से कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं. वे रविवार दोपहर जेडीयू कार्यालय में जेडीयू में शामिल होंगे. अशोक राम के पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, वे सांसद और विधायक भी रहे.
यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: कठुआ में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version