मुबंई में जहरीले कैप्सूल बांटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार लोगों की हत्या की साजिश नाकाम

Mumbai: मुबंई में मोहर्रम जुलूस के दौरान लोगों को कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने वाले आरोपी फैयाज प्रेमजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में फैयाज ने बताया कि उसने कुल 30 हजार खाली कैप्सूल और 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगवाया था. पुलिस के मुताबिक मुबंई में 30 हजार लोगों की हत्या की साजिश को नाकाम किया गया. जांच में पता चला है कि आरोपी 2025 में ईरान और इराक भी गया था. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने कैप्सूल को लिया

आरोप है कि मुंबई के जेजे और भायखला इलाके में आरोपी लोगों को दर्द से राहत देने के नाम पर जहरीले कैप्सूल दे रहा था. मुंबई के जेजे और भायखला इलाके में एक व्यक्ति लोगों को दर्द से राहत देने के नाम पर जहरीले कैप्सूल दे रहा था. मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने इन कैप्सूल को ले लिया, जिससे एक युवक की तबीयत खराब हो गई और उसे पेट दर्द तथा उल्टी होने लगी. इस घटना के बाद लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

पुणे का रहने वाला है आरोपी फैयाज

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी फैयाज प्रेमजी पुणे का रहने वाला है और वह पेंट का काम करता है. उसके पास लगभग 14,900 कैप्सूल बरामद किए गए. पुलिस ने कहा कि हर कैप्सूल में करीब 1 ग्राम जिंक फॉस्फाइड भरा गया था. आरोपी ने बताया कि उसने 30 हजार और 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगाया था. आरोपी 30 हजार कैप्सूल तैयार करके बड़ी साजिश रच रहा था, जिसको पुलिस ने नाकाम कर दिया.

चूहों को मारने वाली दवा

जिंक फॉस्फाइड बेहद खतरनाक रसायन है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से चूहों को मारने वाली दवा में किया जाता है. यह शरीर में पहुंचने के बाद पेट के एसिड के संपर्क में आकर जहरीली फॉस्फीन गैस बनाता है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 110 और 123 के तहत जहर देने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार फैयाज प्रेमजी शिया खोजा मुस्लिम समुदाय से जुड़ा हुआ है.

इसे भी पढ़ें. प्रयास करें कि गणपति बप्पा की मूर्ति हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, गणेश उत्सव से पहले PM Modi ने देशवासियों से की…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version