31 मई को PM Modi का भोपाल दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे.

कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

इसके बाद (PM Modi Bhopal Visit) प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल होने के साथ-साथ लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे. 300 रुपए के सिक्के पर अहिल्याबाई होल्कर का चित्र होगा.

महिला कलाकार को प्रदान करेंगे पुरस्कार

प्रधानमंत्री जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान के लिए एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे. पीएम मोदी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से संबंधित क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपए से अधिक के घाट निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे. नदियों के जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए बैराज, स्टॉप डैम और वेंटेड कॉजवे जैसे विभिन्न बुनियादी ढांचों का निर्माण किया जाएगा. अंतिम छोर तक हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री दतिया और सतना हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे, जिससे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए नए अवसर खुलेंगे.

480 करोड़ रुपए से अधिक की पहली किस्त करेंगे हस्तांतरित

शहरों में यात्रा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर भी यात्री सेवाओं का उद्घाटन करेंगे. इससे यातायात और प्रदूषण में कमी आने के साथ ही यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी. प्रधानमंत्री 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 480 करोड़ रुपए से अधिक की पहली किस्त हस्तांतरित करेंगे. ये भवन ग्राम पंचायतों को स्थायी बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन, बैठकों का आयोजन करने और रिकॉर्ड को अधिक कुशलता से बनाए रखने में सहायता मिलेगी.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने काराकाट में जनसभा को किया संबोधित, कहा- “आतंकवाद का फन अगर फिर उठा, तो…”

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version