केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- ‘साइकिल का हैंडल पकड़कर सैफई लौट जाइए’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के उप-मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की तारीफ की और उन्‍हें संत बताया है. इसके साथ ही उन्‍होंने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा है. मौर्य ने कहा, ‘उनको (अखिलेश यादव) कभी अच्छे लोगों की संगति नहीं मिली है. गुंडों, अपराधियों, दंगाईयों और माफियाओं के बीच रहेंगे तो साधु-संतों के बारे में क्या बोलना है या क्या नहीं बोलना है, इस मर्यादा का उन्हें ध्यान कैसे रहेगा?

योगी आदित्यनाथ एक संत हैं- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत हैं और एक संत का अपमान न तो केशव प्रसाद मौर्य बर्दाश्त करेगा, न देश और न ही प्रदेश की जनता बर्दाश्त करेगी. इसका खामियाजा उन्हें उपचुनाव और चुनाव में भुगतना पड़ेगा.’ केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, ‘सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, जनता 20 नवंबर को आपकी लाल टोपी और साइकिल को इतिहास के कूड़ेदान में डालने के लिए तैयार है. आपके भाषण मुंह में राम, बगल में छुरी जैसे लगते हैं, और जनता आपकी पुरानी स्क्रिप्ट ईवीएम खराब, प्रशासन दोषी सुन-सुनकर अब तंग आ चुकी है.’

विकास, सुरक्षा और मजबूत सरकार चाहती है जनता- केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘मिर्जापुर में दिया गया आपका भाषण हार के बाद क्या बोलना है, इसका ट्रेलर भर था. जनता की याददाश्त इतनी कमजोर नहीं है कि आपके शासनकाल के काले कारनामे भूल जाए. अब वह गुंडागर्दी, माफियाराज और बहानेबाजी नहीं, बल्कि विकास, सुरक्षा और मजबूत सरकार चाहती है.’ केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, ‘2014 से 2024 तक पांच चुनावों का आपके नेतृत्व में सपा का रिकॉर्ड सबके सामने है. बेहतर होगा कि साइकिल का हैंडल पकड़कर सैफई लौट जाइए, क्योंकि 2027 तक शायद सपा का टिकट मांगने वाले भी नहीं बचेंगे.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version