योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता कर रही इंतज़ाम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: छठ महापर्व पर गंगा नदीं, कुंड व तालाबों के किनारे श्रद्धालु अस्ताचलगामी व सूर्योदय पर पूजन करने उमड़ते हैं। ऐसे में सरकार उनकी चिकित्सा, सुरक्षा तथा सुविधा को लेकर काफी संजीदा है। योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम कर रही है। एनडीआरएफ की टीमें सुरक्षा उपकरणों, वाटर एम्बुलेंस, गोताखोरों के साथ गंगा में तैनात रहेगी। छठ व्रती की चिकित्सा, सुविधा के साथ ही सुरक्षा का दायित्व संभालने के लिए 11 एनडीआरएफ़ के जवान गंगा घाटों तथा सरोवरों पर तैनात रहेगी।
11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वाराणसी के गंगा नदी पर टीमों को तैनात किया गया है। हर टीम में एनडीआरएफ के 25 से 30 जवान रहेंगे। उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों, रेस्क्यू मोटर बोट, वॉटर एंबुलेंस, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, गोताखोर, पैरा मेडिकल, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ सभी प्रमुख घाटों पर तैनात किया गया है। जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
उप महानिरीक्षक ने बताया कि गंगा नदी के अलावा बनारस रेल इंजन कारखाना के सूर्य सरोवर में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा चंदौली में भी एनडीआरएफ टीमें तैनात की गई है। वाराणसी के आसपास के क्षेत्रों के लिए आपातकाल के लिए भी वाहिनी मुख्यालय में एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद रहेंगे। एनडीआरएफ टीमों द्वारा गंगा नदी में पहले से ही लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version