वैभव सूर्यवंशी का नाम लेते ही चिढ़ गए कप्तान श्रेयस अय्यर! प्रेस कांफ्रेंस में दिया बड़ा बयान, भड़के फैंस

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND vs ENG T20: आज बुधवार से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में हर कोई वैभव सूर्यवंशी को पहले मुकाबले में खिलाने की माँग कर रहा. वहीं, टी20 से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर फैंस भड़क गए हैं.

श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड में मौका नहीं दिया. जिसके बाद हर कोई ये माँग कर रहा कि उन्हें पहले मैच में खेलने का मौका दिया जाए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रेयस अय्यर से वैभव को लेकर पूछा गया कि,  ‘कप्तान और कोच के लिए बहुत मुश्किल है, ये जो वैभव-वैभव हर जगह चल रहा है.’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो IND vs ENG T20

इसका जवाब देते हुए कप्तान अय्यर ने कहा, “मैं तो नहीं देख रहा हूं कुछ भी ऐसा, सच में. मुझे पता ही नहीं है, न मैं फॉलो करता हूं आपका न्यूज, न मैं फॉलो करता हूं कि क्या चालू है इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर. मुझे तो कुछ सुनने में नहीं आया.” उनका ये रिएक्शन देखकर फैंस भड़क उठे हैं.

प्लेइंग 11 का नहीं किया खुलासा

इस दौरान उन्होंने ये खुलासा नहीं किया कि वैभव पहले टी20 में डेब्यू करेंगे या नहीं. हालांकि, उन्होंने वैभव को शानदार खिलाड़ी बताया. कप्तान ने कहा कि वैभव को जब भी मौका मिलेगा वो अच्छा परफॉर्म करेंगे. इसके अलावा कप्तान ने प्लेइंग 11 का खुलासा नहीं करने को लेकर कहा कि अपोज़िट टीम को अपने कॉम्बिनेशन की बात नहीं बताना चाहते.

हर किसी को सपोर्ट और सुरक्षा देनी है

श्रेयस अय्यर ने इस दौरान कहा, “हर एक खिलाड़ी जो टीम में खेल रहा है उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. हर किसी को सपोर्ट और सुरक्षा देनी है कि हर खिलाड़ी में आत्मविश्वास रहे. जिन लोगों ने पिछला वर्ल्ड कप जिताया है, उन्हें बैक करना जरुरी है. उन्हें आईडिया भी है कि कैसे खेले टी20, क्योंकि वो इस फॉर्मेट में ‘मैन पिलर’ रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर शशांक सिंह ने मारपीट के आरोपों को किया खारिज, बोले- केवल फोटो और वीडियो बनाने पर लगाई थी फटकार

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version