भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा अमेरिका में गिरफ्तार, FBI की Most Wanted अपराधियों की सूची में था नीतीश कौशल

Washington: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI को भारत के संगठित अपराध जगत और पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. एफबीआई ने पंजाब के कुख्यात ‘जग्गू भगवानपुरिया गैंग’ के कथित सक्रिय सदस्य नीतीश कौशल को अमेरिका के वर्मोंट राज्य से गिरफ्तार कर लिया है. नीतीश कौशल को कुछ ही दिनों पहले एफबीआई की Most Wanted अपराधियों की सूची में डाला गया था.

कई संगीन अंतरराष्ट्रीय जुर्म दर्ज

नीतीश पर हत्या, जबरन वसूली (रंगदारी), ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे कई संगीन अंतरराष्ट्रीय जुर्म दर्ज हैं. अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी ने बीते दिन इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की. एफबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीतीश कौशल के वांटेड प्रोफाइल पर “Captured” (गिरफ्तार) का लाल टैग लगा दिया है.

सुरक्षा कारणों से खुलासा अभी नहीं

हालांकि, सुरक्षा कारणों से इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है कि यह गिरफ्तारी ठीक किस तारीख को हुई और इसमें कौन-कौन सी स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां शामिल थीं. एफबीआई की जांच रिपोर्ट में भारत से जुड़े इस आपराधिक गिरोह को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं. एफबीआई के मुताबिक नीतीश कौशल ‘जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप’ (Bhagwanpuria OCG) का एक बेहद मुख्य और खतरनाक मोहरा है.

जानलेवा हमलों की साजिश

इस गैंग का जन्म भले ही पंजाब की धरती पर हुआ हो लेकिन इसका नेटवर्क सात समंदर पार अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य बड़े राज्यों तक फैल चुका था. जांच एजेंसी का आरोप है कि नीतीश कौशल अमेरिका में बैठकर इस गिरोह के लिए फिरौती, अपहरण और विरोधी गुटों पर जानलेवा हमलों की साजिश रचता था और उन्हें अंजाम देता था.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेशः 45 साल बाद ढाका में अरेस्ट हुआ पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान का हत्यारा

Latest News

Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, 108 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट, भारत पर कितना पड़ेगा असर?

Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 107.82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का करीब 88.6 प्रतिशत आयात करता है, ऐसे में लंबे समय तक ऊंची कीमतें महंगाई और चालू खाता घाटे पर दबाव बढ़ा सकती हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version