Arab League Summit: गाजा को लेकर अरब नेताओं का संकल्प, युद्धविराम और पुनर्निर्माण के लिए देंगे योगदान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arab League Summit: इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को आयोजित वार्षिक अरब शिखर सम्मेलन में कई अरब नेता शामिल हुए. मेहमानों में स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज़ और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी रहे. अरब लीग शिखर सम्‍मेलन में शामिल नेताओं ने गाजा पट्टी में युद्धविराम की कोशिशों को आगे बढ़ाने और युद्ध समाप्ति के बाद क्षेत्र के पुनर्निर्माण में योगदान देने का वादा किया. यह सम्मेलन ऐसे वक्‍त में हुआ जब इजरायल और हमास के बीच जारी तनाव अपने चरम पर है.

UN ने मानवीय सहायता पर दिया जोर

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में मानवीय सहायता के निर्बाध प्रवाह और इजरायली बंधकों की रिहाई का आह्वान किया. यूएन ने दो टूक कहा कि संयुक्त राष्ट्र फिलस्तीनियों के जबरन विस्थापन को अस्वीकार करता है. बता दें कि जनवरी में इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम तोड़ दिया था. उसके बाद से गाजा में इजरायली हमले तेज़ हो गए हैं। गत 72 घंटों में 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता और योजनाएं

इराक ने ऐलान किया है कि वह एक अरब डॉलर के क्षेत्रीय पुनर्निर्माण कोष की स्थापना करेगा. इसमें गाजा के लिए 20 मिलियन डॉलर और लेबनान के लिए 20 मिलियन डॉलर की मदद शामिल होगी. मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी ने कहा कि उनका देश यूएस और कतर के साथ मिलकर सीजफायर के लिए सक्रिय वार्ता कर रहा है.  उन्होंने बताया कि इन्हीं प्रयासों के वजह से इजरायली मूल के अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर को रिहा कराया गया. मिस्र जल्द ही गाजा के पुनर्निर्माण के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का भी प्‍लान कर रहा है.

फिलस्तीनी नेतृत्व का आह्वान 

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास से गाजा में सत्ता छोड़ने और अपने हथियार फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपने का आह्वान किया ताकि एक एकता सरकार बनाई जा सके. साल 2007 से गाजा पर हमास का नियंत्रण है और अब्बास के नेतृत्व वाली सरकार के साथ सुलह की कोशिश कई बार असफल हो चुके हैं.

हमास को मिटाने का संकल्प

गौरतलब हो कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प लिया है. वहीं इराक के पीएम मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा कि यह नरसंहार इतिहास के किसी भी संघर्ष के मुकाबले अधिक भयावह है.” उन्होंने गाजा में मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया.

ये भी पढ़ें :- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशवासियों में उत्साह, बोले गजेंद्र सिंह शेखावत- तिरंगा यात्रा सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने का तरीका

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version