स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास शिप पर ड्रोन से हुआ हमला, युद्ध ने मचाई तबाही

Maritime Attack Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर विस्फोट की सूचना मिली है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ब्रिटिश समुद्री अधिकारियों ने इसे अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हुए हमले के रूप में बताया. इसके साथ ही घटना संयुक्त अरब अमीरात के तट से लगभग 15 समुद्री मील उत्तर में शारजाह के पास हुई. ऐसे में यह जानकारी UK Maritime Trade Operations (UKMTO) ने दी.

इस मामले को लेकर UKMTO का कहना है कि विस्फोट एक बुल्क कैरियर (Bulk Carrier) के पास हुआ, जो खाड़ी के महत्वपूर्ण शिपिंग लेन से गुजर रहा था. बता दें कि जहाज के कप्तान ने पुष्टि की कि विस्फोट जहाज के बिलकुल नजदीक हुआ. इसके साथ ही अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाज के कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं. ऐसे में हालात को देखते हुए एजेंसी ने सभी जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट UKMTO को देने की सलाह दी.

गैस की सप्लाई में बाधा

जानकारी के मुताबिक, अभी तक प्रोजेक्टाइल के स्रोत की पहचान नहीं हो पाई है और किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है. कुछ ही समय पहले ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाया है, जिससे तेल और गैस की सप्लाई में बड़े पैमाने पर बाधा उत्पन्न हुई है. बता दें कि यह पानी का मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का लगभग एक पांचवां हिस्सा नियंत्रित करता है.

अमेरिका ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाएगा निशाना

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने को लेकर कड़ा बयान दिया था. इसके साथ ही सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटाफॉर्म पर पोस्‍ट के दौरान उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ईरान जलमार्ग को बिना खतरे के नहीं खोलेगा, तो अमेरिका ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा और ये भी कहा कि ‘अगर ईरान पूरी तरह से होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलेगा, तो अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला करेगा, सबसे बड़े से शुरू करके.’

हालात को लेकर G7 मंत्रियों की प्रतिक्रिया

ऐसे में दोनों देशों के बीच इस बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए G7 के विदेश मंत्रियों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे ऊर्जा की आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने को तैयार हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे क्षेत्र में अपने साथी देशों के साथ खड़े हैं और ईरान और उसके जुड़े समूहों द्वारा किए गए हमलों को आक्रामक कार्रवाई मानते हैं.

इसे भी पढ़ें :- सोनीपत में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई हाई स्पीड कार, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Latest News

Chaitra Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 7th Day: इस समय देशभर में नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version