मारने और बचाने वालों के बीच नहीं हो सकती कोई समानता, आतंकियों की मौत पर कोलंबिया के हमदर्दी दिखाने पर बोले शशि थरूर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आतंकवाद को लेकर पाकिस्‍तान के रूख को दुनिया के सामने रखने वाले भारतीय मिशन के तहत कांग्रेस नेता शशि थरूर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कोलंबिया पहुंचे. थरूर के नेतृत्‍व में भारतीय डेलिगेशन को कोलंबियां पहुंचते ही निराशा हाथ लगी. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों को लेकर कोलंबिया दुख जाहिर किया है, जिसके बाद भारतीय डेलिगेशन ने भी कोलंबियां के इस प्रतिक्रिया पर कमेंट किया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शशि थरूर ने कहा कि ”हम कोलंबिया सरकार से निराश हुए हैं. उन्होंने आतंकवाद से पीड़ित भारतीय लोगों के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की.”

भारत ने आत्मरक्षा के लिए उठाया कदम

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हम कोलंबिया में अपने दोस्तों से कहना चाहेंगे कि आतंकवादियों को भेजने वालों और उनका विरोध करने वालों में कोई समानता नहीं हो सकती है. हमला करने वालों और बचाने वालों में कोई समानता नहीं हो सकती. हमने जो किया वो आत्‍मरक्षा के लिए किया और हम यहां इसलिए आए है कि यहां के लोगों की जो गलतफैमी है, उसे दूर किया जा सके.

भारतीय दूतावास ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, कोलंबिया में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्‍ट में कहा कि कोलंबिया में भारत के राजदूत वनलालहुमा ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यक्त करने के लिए एक सार्थक जुड़ाव की शुरुआत हुई. बोगोटा में अपने प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल कोलंबिया की कांग्रेस के सदस्यों, मंत्रियों और थिंक टैंक तथा मीडिया में अन्य प्रमुख वार्ताकारों के साथ बातचीत करेगा.

इसे भी पढें:-भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानिए क्या है इसकी खासियत

Latest News

क्या है Oscar का असली नाम? विजेता नहीं बेच सकते प्रतिमा, जानें क्या है नियम

Oscar Award 2026: सिनेमा जगत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित इवेंट ऑस्कर अवॉर्ड्स या 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) का...

More Articles Like This