Health Tips: करेले के साथ भूलकर भी न खायें ये पांच चीजें, वरना हो सकती हैं कई समस्याएं

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Health Tips: बेहतर हेल्‍थ के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ पोषणयुक्त खानपान की सलाह देते हैं. इसके लिए ताजी सब्जियां, फल, नट्स आदि को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. ताजी सब्जियों के सेवन से स्वास्थ्य बेहतर रहता है. इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई रोगों से बचाव होता है. बात जब पौष्टिक सब्जियों की आती हैं, तो करेला को काफी असरदार बताया जाता है. करेला वजन कम करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी घटाता है. आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की करेले को किन चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए…

मूली:

मूली की तासीर करेला की तासीर से अलग होती है. इसलिए कभी भी करेला खाने के बाद मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. मूली व करेला साथ खाने से गले में कफ और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है.

दही

करेले की सब्जी खाने के बाद गलती से भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए. आपको बता दें कि करेला और दही साथ खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसके साथ उपयोग से स्किन रैशेज होने की संभावना रहती है.

दूध:

करेला सेहत के लिए फायदेमंद होता है, तो वहीं दूध भी बेहद पौष्टिक होता है, लेकिन आप अगर करेला और दूध को एक साथ खाने की सोच रहे हैं, तो इसका प्रभाव उल्टा पड़ सकता है. कभी भी करेला खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए. इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

भिंडी:

करेले और भिंडी का सेवन कभी भी साथ में नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते है, तो ये अपच की शिकायत का कारण बन सकती है. करेला के साथ भिंडी को पचाने में दिक्कत हो सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों और घरेलू नुस्खों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े:

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This