Yoga Tips: ऑफिस में घंटों बैठने से हो गई है कमर और गर्दन में अकड़न? रोज करें पादहस्तासन, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Padahastasana Benefits: क्या ऑफिस से घर लौटते समय आपकी कमर जवाब देने लगती है? क्या गर्दन में अकड़न, पीठ दर्द और पूरे शरीर में थकान अब आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है? अगर हां, तो इसे सिर्फ काम का दबाव समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको महंगी दवाओं या जिम में घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं है. सिर्फ कुछ मिनट का एक आसान योगासन आपकी इन परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकता है. यही वजह है कि केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी पादहस्तासन को रोजाना की दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है. आखिर यह योगासन कैसे काम करता है, इसके क्या फायदे हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं…

क्या है पादहस्तासन?

पादहस्तासन तीन शब्दों पाद + हस्त + आसन से मिलकर बना है. इस योगासन में पैरों (पाद) को हाथों (हस्त) से पकड़ने की मुद्रा बनाई जाती है, इसलिए इसे पादहस्तासन या हस्त पादासन कहा जाता है.

आज की लाइफस्टाइल में क्यों है जरूरी?

आजकल ज्यादातर लोग घंटों तक मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करते हैं. लंबे समय तक झुककर बैठने से रीढ़ की हड्डी, गर्दन और कमर पर लगातार दबाव पड़ता है. धीरे-धीरे शरीर में अकड़न बढ़ने लगती है और थकान, तनाव व पाचन संबंधी समस्याएं भी परेशान करने लगती हैं. ऐसे में पादहस्तासन शरीर को स्ट्रेच करने के साथ रीढ़ को आराम देने और पूरे शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है.

आयुष मंत्रालय ने बताए इसके फायदे

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से तनाव, शरीर की अकड़न, खराब पाचन और कम ऊर्जा जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. मंत्रालय का कहना है कि इस आसन को नियमित रूप से करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और मन शांत रहता है. आगे की ओर झुकने वाली इस मुद्रा से पूरे शरीर में गहरा खिंचाव आता है, जिससे शारीरिक तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है.

दिमाग और आंखों को भी मिल सकता है फायदा

इस योगासन के दौरान सिर की ओर रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे दिमाग और आंखों को लाभ मिल सकता है. इसके अलावा यह मानसिक तनाव कम करने और मन को शांत रखने में भी सहायक माना जाता है.

पादहस्तासन करने का सही तरीका

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर दोनों पैरों को आपस में मिला लें. अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें और हाथों को पैरों के पास जमीन पर रखने की कोशिश करें. अगर शुरुआत में पूरा झुकना मुश्किल लगे, तो घुटनों को थोड़ा मोड़ सकते हैं. कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं. इस आसन का अभ्यास रोजाना 3 से 5 बार किया जा सकता है.

ये लोग बरतें विशेष सावधानी

आयुष मंत्रालय के अनुसार, जो लोग पहली बार पादहस्तासन करने जा रहे हैं, उन्हें किसी योग विशेषज्ञ की सलाह या निगरानी में इसकी शुरुआत करनी चाहिए. योग करते समय हमेशा अपनी शारीरिक क्षमता का ध्यान रखें और शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें. इसके अलावा गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग, हाल ही में सर्जरी करा चुके मरीज और गर्भवती महिलाओं को इस आसन का अभ्यास शुरू करने से पहले योग विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़े: Yoga Tips: अर्ध मत्स्येन्द्रासन से रीढ़ होगी मजबूत, पाचन रहेगा बेहतर, जानिए करने का सही तरीका

Latest News

नेपाल में राष्ट्रीय प्रतिबंध के बावजूद गंडकी प्रांत ने दी गांजे को कानूनी मंजूरी, जानें क्यों लिया गया फैसला?

Kathmandu: नेपाल में एक अजीबोगरीब फैसला सामने आया है. राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद देश की...

More Articles Like This