कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, पंजाब की 4 लोकसभा सीटों पर उतारा उम्मीदवार

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों का मतदान हो गया है. अन्य पांच चरणों के लिए प्रचार अभियान काफी तेज है. इस बीच कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. कांग्रेस ने राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वडिंग) को लुधियाना से अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

इसी के साथ कांग्रेस ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को अपना प्रत्याशी बनाया है. पंजाब की 13 में से 12 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अब बची एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है. इससे पहले कांग्रेस ने 14 अप्रैल को छह उम्मीदवारों की घोषणा की थी.

एक सीट बाकी

पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं. कांग्रेस ने अब तक 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. राज्य की फिरोजपुरी की लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी नहीं उतारा है. इंडी गठबंधन के बाद ही पंजाब में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और अकाली दल से है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन को अमित शाह की चुनौती, ‘बताएं आपका पीएम उम्मीदवार कौन है?

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version