Bengal Bandh: बंगाल बंद के दौरान BJP-TMC में झड़प, भाजपा नेता पर फायरिंग; 6 राउंड चलीं गोलियां

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल में लेडी डॉक्टर को इंसाफ दिलाने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है. बीजेपी ने राज्य सरकार के विरोध में आज बंगाल बंद का ऐलान किया है. बीजेपी का ये बंगाल बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है. इस बीच जगह-जगह बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ने की खबर है. वहीं, भाटपाड़ा में बंगाल बंद के दौरान बीजेपी के नेता पर फायरिंग हुई है.

बीजेपी नेता पर 6 राउंड फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि भाटपाड़ा में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर 6 राउंड फायरिंग की गई है. फायरिंग में कार पर सवार एक बीजेपी समर्थक घायल हुआ है. बीजेपी समर्थक का नाम रवि सिंह बताया जा रहा है.

ट्रेन रोककर नारेबाजी

बताते चले कि आज बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पूरे बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं बीजेपी की मांग है कि पुलिस गिरफ्तार किए गए छात्रों को बिना शर्त रिहा करे. इस बीच बंगाल में कई जगहों पर बीजेपी टीएमसी में झड़प की खबरें सामने आ रही है. भाजपा के बंद के विरोध में TMC कार्यकर्ताओं ने भी बनगांव-सियालदह के बीच में ट्रेन रोककर नारेबाजी की. वहीं, नदिया में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई.

टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच टकराव

भवानीपुर में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने लोगों से अपने वाहन लेकर घरों से बाहर न निकलने का हाथ जोड़कर अनुरोध किया है. वहीं, कोलकाता के बागुईआटी इलाके में दुकानों पर जाकर बंद के समर्थन में विनम्रता पूर्वक दुकानें बंद करने को कहा जा रहा है. इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने कहा कि किसी को भी जबरदस्ती बंद नहीं कराना चाहिए. प्रदर्शन के चलते कोलकाता, मालदा, अलीपुरद्वार में सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ है.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version