इंदौर में सजेगा ‘प्रजातंत्र’ का कवि सम्मेलन: CM मोहन यादव देंगे शुभकामनाएं, CMD उपेंद्र राय की रहेगी खास मौजूदगी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prajatantra Akhil Bharatiya Kavi Sammelan: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर साहित्य, कविता और शायरी के शानदार रंग में रंगने को तैयार है. आज (24 फरवरी) रात 8 बजे से शहर के प्रतिष्ठित रवीन्द्र नाट्यगृह में ‘प्रजातंत्र मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस बड़े साहित्यिक महाकुंभ में ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) बतौर न्यूज चैनल पार्टनर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की खास मौजूदगी रहेगी.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की खास मौजूदगी

इस शानदार महफिल को जो बात सबसे खास बनाती है, वह है भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी (CMD) उपेंद्र राय की गरिमामयी उपस्थिति. वे इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होकर कविता और शायरी के इस जश्न को नई ऊंचाई देंगे. ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज पार्टनर के रूप में इस आयोजन की हर धड़कन और साहित्यिक गूंज को देश-दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने का काम करेगा.

CM मोहन यादव देंगे शुभकामनाएं Prajatantra Akhil Bharatiya Kavi Sammelan

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. वे ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं और संदेश देंगे. इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में देश के जाने-माने कवि और शायर अपनी प्रस्तुति देने के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं. मंच पर जो दिग्गज अपनी रचनाओं का जादू बिखेरेंगे.

कौन-कौन शामिल होगा?

  • मशहूर शायर अज़हर इकबाल
  • प्रख्यात युवा कवि और लेखक नीलोत्पल मृणाल
  • स्वयं श्रीवास्तव
  • मणिका दुबे
  • अबरार काशिफ़
  • रामायणधर द्विवेदी
  • कवि गौरव साक्षी इसका शानदार संचालन करेंगे

भारतीय सम्मेलनों में श्रोताओं का अपार जनसैलाब उमड़ता रहा है

गौरतलब है कि इंदौर में कवि सम्मेलनों और मुशायरों की एक बेहद लंबी और समृद्ध परंपरा रही है. यहां की कला, कविता और शायरी प्रेमी जनता ने हमेशा ऐसे आयोजनों को सिर-आंखों पर बिठाया है और उन्हें कामयाब बनाया है. इससे पहले भी ‘प्रजातंत्र’ के बैनर तले हुए अखिल भारतीय सम्मेलनों में श्रोताओं का अपार जनसैलाब उमड़ता रहा है. पुराने आयोजनों की अपार सफलता ही यह गवाही देती है कि इंदौर की जनता साहित्य को किस कदर जीती है.

ये भी पढ़ें- पूर्व CM जयललिता की जयंती आज, PM Modi ने उनके ‘अदम्य साहस’ को किया सलाम

Latest News

‘रणनीतिक विफलता’ की ओर बढ़ रहा है अमेरिका,बातचीत का रास्ता अपनाने की जरूरत, पूर्व अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की चेतावनी

US security strategy: वाशिंगटन की हालिया सैन्य सफलता भविष्य में बड़ी रणनीतिक समस्या बन सकती है. अमेरिका के पूर्व...

More Articles Like This

Exit mobile version