लिव इन में रह रहे थे वैष्णव और देवी, कुकर से मारकर देवी की हत्या

Must Read

Bengaluru Crime News: पिछले कुछ समय से लिव इन को लेकर अजीबो गरीब हत्या के मामले सामने आएं हैं. कभी कोई प्रेमिका को कई टुकड़ों में काट देता है, कोई कुकर में उबाल देता है, तो कोई पेंचकस भोंक देता है. अब इसके बाद एक प्रेमी ने हत्या का नया और अनोखा तरीका इजाद किया है. दरअसल, बेंगलुरु में एक लड़की को उसके लिव इन पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीटकर मौत की नींद सुला दी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

शक के कारण की थी हत्या
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु में रहने वाले वैष्णव और देवी केरल का घर केरल में था. 24 साल के वैष्णव को अपनी गर्लफ्रेंड देवी पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है. सीनियर पुलिस अफसर सीके बाबा ने कहा, “वे लिव-इन पार्टनर थे. दोनों केरल से हैं. कुछ दिन पहले, वैष्णव को देवी पर कुछ संदेह था. वे इसे लेकर लड़ते थे. शनिवार को भी वही हुआ. उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी प्रेमी ने कुकर से पीट-पीटकर लड़की की हत्या कर दी. आरोपी वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. बेगुर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.”

कुकर मार वैष्णव ने देवी को उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बेगुर के माइको लेआउट की है. वैष्णव और देवी ने एक साथ पढ़ाई करने के बाद सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर में एक साथ काम भी शुरु किया था. दोनों एक साल के रिलेशन के बाद से लिव इन में रहने लगे थे. लिव इन में रहते हुए इन्हें दो साल हो गए थे. पुलिस ने कहा, “जैसे ही दंपति के रिश्ते में खटास आई, देवी की बहन कृष्णा ने शनिवार को अपने घऱ बुलाकर दोनों को समझाया. घर से लौटने के तुरंत बाद, देवी और वैष्णव के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया और गुस्से में आकर वैष्णव ने कथित तौर पर देवी के सिर पर कुकर से कई बार वार किया, जिससे देवी की मौत हो गई.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This